फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोशालाओं में पहुंचे अधिकारी, दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

Thu, 12 Sep 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बरसात के चलते गोशालाओं में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए डीएम ने बृहस्पतिवार को सभी बीडीओ, ईओ को निर्देश दिए। अधिकारियों ने गोशालाओं में पहुंचकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं।
विज्ञापन

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से गोशालाओं में जलभराव हो सकता है। इससे गोवंश परेशान हो सकते हैं। इस तरह की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए सभी बीडीओ और नगर निकायों के ईओ को निर्देश दिए कि संबंधित गोशालाओं में पहुंचे। अलीगंज की आजमनगर, निधौली कलां की भदुआ, मारहरा की और ओरनी, जैथरा की कान्हा गोशाला, सकीट की दलेलपुर स्थित गोशाला में पहुंचकर साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कराई गईं।
मारहरा क्षेत्र की चांठी रफीपुर और नगला ख्याली स्थित गोशाला का निरीक्षण करने बीडीओ दिनेश शर्मा पहुंचे। वहां मौजूद से बात कर निर्देश दिए। प्रधान व सचिव से कहा कि गोशाला का नियमित निरीक्षण करें। जलभराव और गंदगी की स्थिति नहीं होनी चाहिए। पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। एडीओ पंचायत दीपक गुप्ता, सचिव शिवांगी गुप्ता, ग्राम प्रधान रिंकू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें