फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुडीशियल आफिसर्स टीम ने एडवोकेेट इलेवन को हराया

Sun, 20 Dec 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एडवोकेट इलेवन और जुडीशियल आफिसर्स के बीच हुए फ्रेंडली टी-20 क्रिकेट मैच में आफिसर्स टीम 15 रनों से विजयी रही। मैन ऑफ द मैच एसीजेएम मनोज उपाध्याय रहे।
विज्ञापन

टॉस जीतकर आफिसर्स टीम के कप्तान जिला जज केके शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बीस ओवर के मैच में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट पर 149 रन बनाते हुए विरोधी टीम को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया। एडवोकेट इलेवन निर्धारित ओवरों में मात्र 134 रन ही बना सकी। और जुडीशियल आफिसर्स ने बाजी मार ली। मैन ऑफ द मैच का खिताब एसीजेएम मनोज उपाध्याय के नाम रहा। बेस्ट फील्डर का खिताब एडीजे मानवेंद्र सिंह के नाम रहा। एडवोकेट इलेवन के कप्तान बीडी गोयल व उपकप्तान आलोक तिवारी थे। वहीं आफिसर्स टीम की उपकप्तानी जज एके त्यागी ने की। कमेंट्री अधिवक्ता अमित जौहरी एवं सुभाष चंद्र एवं अंपायर अखिल दीक्षित एवं दीपक चौहान थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें