फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अफसरों ने कारखानों का किया निरीक्षण, नहीं मिली नीम कोटेड यूरिया

Mon, 11 Aug 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शोरा, नौशादर, पेंट, मुर्गी दाना एवं काला नमक बनाने वाले कई कारखानों में अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें नीम कोटेड यूरिया नहीं मिली और न इसका प्रयोग होते पाया गया।
विज्ञापन

औद्योगिक इकाइयों में नीम कोटेड यूरिया के प्रयोग के संबंध में अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। इसे लेकर सोमवार को एटा सदर तहसील क्षेत्र में एसडीएम सदर विपिन कुमार मोरल, जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह, सहायक प्रबंधक राजीव सिंह निरीक्षण के लिए निकले। संदेश प्रकाश पेंट सी-10 औद्योगिक आस्थान कासगंज रोड, डेटा स्काईलार्क फिट प्राइवेट लिमिटेड, यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र एटा तथा मै. डीजे 500 यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र जीटी रोड, डीईएफ (डीजल एक्जिस्ट फ्लूइड) पंप सेंथरी का निरीक्षण किया।
जलेसर में एसडीएम भावना विमल, उप कृषि निदेशक सुमित पटेल ने बसंत कुंज लाल बंसल, दयाल इंटर प्राइजेज, शौर्य केमिकल, स्मिथ ट्रेडर्स, शिवम नाइट्रोचेन, दो चिलिंग प्लांट एवं कमलेश इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। इसमें शोरा, काला नमक तथा नौसादर पाया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एटा और जलेसर की किसी औद्योगिक इकाई में निरीक्षण के दौरान अनुदानित या गैर अनुदानित नीम कोटेड यूरिया का प्रयोग नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें