फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को जिले के सराफा कारोबारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारियों ने कहा कि वो केंद्र सरकार का काला कानून बर्दाश्त नहीं करेंगे। सराफा कारोबार ठप रहने के कारण एक करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सराफा कारोबारियों की तीन कमेटियों ने संयुक्त रुप से बाजार बंद रखे। वारहद्वारी के शिवाजी चौक पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो लाख के आभूषण की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता लागू की है जो पूरी तरह से गलत है। सराफा कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध पल्तानी ने कहा कि इस कानून की बाध्यता से सराफा कारोबार चौपट हो जाएगा, इसे तत्काल वापस लेना चाहिए। जिला संयोजक योगेशचंद्र गौड़, कारोबारी राजेंद्र गुप्ता, दीपक चेयरमैन ने कहा कि सरकार को पैन कार्ड की अनिवार्यता के फैसले पर पुर्नविचार करना चाहिए। इस दौरान सुरेशचंद्र वार्ष्णेय, राजेंद्र गुप्ता, राजवीर सिंह, पदम बोहरे, मिक्की अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
सोरों में सराफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला सराफा एसोसिएशन की नगर इकाई के अध्यक्ष योगेश सोनी ने कहा कि कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस मौके पर स्वतंत्र अग्रवाल, देवप्रकाश तिवारी, विक्रम पांडेय, धर्मेंद्र वाष्र्णेय, विकास पाठक, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष आनंद वर्मा ने कहा कि इस कानून से व्यापार प्रभावित होगा। महामंत्री पुष्पेंद्र वर्मा ने सभी व्यापारियों से एकजुट रहने का आवाह्न किया। कोषाध्यक्ष संजीव वर्मा ने अरुण जेटली से त्यागपत्र देने का आवाह्न किया। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री शिवकुमार वर्मा, संजीव जिंदल, विपिन वर्मा, सचिन वर्मा, राजू वर्मा, अजय वर्मा मौजूद रहे।
अमांपुर सराफा कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार, धीरज गुप्ता का कहना है कि पैनकार्ड की अनिवार्यता को खत्म नहीं किया गया तो केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर राजीव गुप्ता, महामंत्री प्रमोद वर्मा, आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता मौजूद रहे। सहावर में नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, गिर्राज वर्मा, कुलदीप वर्मा, गुंजन वर्मा ने कहा ये विरोध जारी रहेगा। राजेश वर्मा, नीतू वर्मा, अतुल गुप्ता, नीतू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें