फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर-घर नहीं हर ग्राम पंचायत में बनेंगे सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अब सरकार घर-घर शौचालय नहीं बनवाएगी। सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय बनवाए जाएंगे। इसके लिए डीएम ने बीडीओ और एडीओ से जमीन का प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

जिले की 576 ग्राम पंचायतों में अब तक सरकार दो लाख से अधिक शौचालय बनवा चुकी है। मगर घोटालों के चलते आए दिन प्रशासन को शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए अब सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की तैयारी है। जिले की हर ग्राम पंचायत में एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। शौचालय के निर्माण पर दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें 1.80 लाख रुपये प्रशासन और 20 हजार रुपये ग्राम पंचायत खर्च करेगी। 50 मीटर जगह में शौचालय का निर्माण होगा। इसके लिए ऐसी भूमि का चयन होगा, जो विवाद रहित हो। वहीं सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव का जिम्मा ग्राम पंचायत का होगा।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य सचिव के निर्देश के बाद हर ग्राम पंचायत में जमीन के प्रस्ताव के लिए एडीओ पंचायत और बीडीओ को निर्देश दिए हैं।
इनका कहना है
हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए जमीनों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। जल्द ही हर ग्राम पंचायत में निर्माण शुरू कराया जाएगा।
कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायतें हैं जिले में
02 लाख रुपये होगी सामुदायिक शौचालय की लागत
20 हजार रुपये वहन करेगी ग्राम पंचायत
50 मीटर भूमि में किया जाएगा निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें