कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेती नोडल अधिकारी- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
एटा। शासन की ओर से नामित की गई नोडल अधिकारी अर्पणा यू ने अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को जिले में महिलाओं की योजनाओं और सुरक्षा की समीक्षा की। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में उन्होंने अधिकारियों को महिला अपराधों को रोकने के साथ जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी प्रबंध निदेशक जल विद्युत निगम, उप्र पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड अपर्णा यू ने कहा कि विद्यालयों में बालिका शिक्षा पर जोर दिया जाए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रेरित किया जाए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत टास्क फोर्स एक्शन प्लान तैयार किया जाए। अस्पतालों में संस्थागत प्रसव पर जोर दें। समय से टीकाकरण कराएं। जेएसवाई लाभार्थी, आशाओं के मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी कार्यक्रम की सघन मॉनिटरिंग करवाएं। सहायक नोडल अधिकारी आईएएस सौम्या पांडेय और पीसीएस ज्योत्सना बंधु ने कहा कि वन स्टेप सेंटर को क्रियाशील करवाएं। 181 हेल्पलाइन नंबर की शिकायत को गंभीरता से लें। एंटी रोमियो स्क्वॉड को प्रभावी करें। बैठक में डीएम सुखलाल भारती ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। इस अवसर पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम सदर नंदलाल सिंह, एसडीएम अलीगंज पीएल मौर्य, डिप्टी कलक्टर अबुल कलाम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह मौजूद रहे।