फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अब प्रदेश स्तर पर चमक बिखेरेंगी एटा की तीन बेटियां

Tue, 18 Nov 2025 09:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन सोमवार को अलीगढ़ में आयोजित किया गया। इसमें जिले की तीन महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 20 से 27 नवंबर को गोंडा में होने वाली प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में ये प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि सोमवार को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्टस स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल में जिले की 4 खिलाड़ी शामिल हुईं। इसमें से खुशबू, अन्नू और काजल का चयन हुआ है। इन्हें अलीगढ़ मंडल की टीम में शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ी 20 से 27 नवंबर तक गोंडा में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें