फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अब साधारण किराए में लीजिए राजधानी बस के सफर का आनंद

Wed, 01 Nov 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिवहन विभाग ने अधिक किराया होने की वजह से राजधानी रोडवेज बसों सवारियों की कमी को देखते हुए एक नवंबर से 10 फीसदी किराया कम कर दिया है। एटा डिपो से दो राजधानी बसों का संचालन दिल्ली तक होता है। अब दोनों बसों में सामान्य किराया यात्रियों से लिया जाएगा।
विज्ञापन

एआरएम राजेश यादव ने बताया कि सामान्य बसों की अपेक्षा राजधानी में 10 फीसदी किराया अधिक रहता था। इन बसों में यात्री कम यात्रा करते थे। इसकी वजह से बसें खाली जाती थी और निगम को घाटा हो रहा था। इसकी समीक्षा में वजह सामने आने पर मुख्यालय से निर्णय लिया गया और एक नंबर से किराए में कमी कर दी गई है। बताया कि 100 किमी की यात्रा में करीब 13 रुपये अधिक लगते थे। इससे लंबा सफर करने वालों को घाटा होता था। डिपो की दो बसों राजधानी हैं। एक बस एटा-मैनपुरी से दिल्ली और दूसरी एटा-फर्रुखाबाद से दिल्ली तक चल रही है। दोनों ही बसों में सामान्य किराया यात्रियों से लिया जाने लगा है। दोनों नई बसें होने के चलते अच्छी बचत कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें