फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवैध रूप से चल रहे 5 पुस्तकालयों के संचालकों को नोटिस

Thu, 29 Jan 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में पुस्तकालयों का निरीक्षण करती जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर गठित टीम ने बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्र में पुस्तकालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 5 पुस्तकालय बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चलते मिले। इनके संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने जिले की तीनों तहसील में टीम गठित कर सभी पुस्तकालयों की जांच करने के आदेश जारी किए हैं। बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्र में सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष सिंह और पटल प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा ने संचालित पुस्तकालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक भी पुस्तकालय पंजीकृत नहीं पाया गया।
इस दौरान अचीवर्स लाइब्रेरी शृंगार नगर, माधव लाइब्रेरी, संस्कृति लाइब्रेरी, यूनिक लाइब्रेरी और अचीवर्स लाइब्रेरी जीटी रोड संचालित मिलीं। किसी भी संचालक के पास पंजीकरण नहीं था। सभी को नोटिस देते हुए 3 दिन के अंदर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पुस्तकालय का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। पंजीकरण न कराने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए पुस्तकालय को सील करने की चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें