जलेसर। साप्ताहिक बंदी के दिन शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू टीम के साथ नगर में पहुंचे। निरीक्षण में बच्चों से काम कराने पर चार दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें बंद रखे जाने की चेतावनी दी गई है।
साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार खुलने की जानकारी पर शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू ने टीम के साथ नगर में पहुंचकर निरीक्षण किया। इसमें चार दुकानों पर बाल मजदूरी के प्रकरण सामने आए। इस पर मजदूरी कर रहे बच्चों की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई। इस कार्रवाई से बाजार में हलचल मच गई।
दुकानों के शटर गिरने लगे। कुछ ही देर में बाजार की दुकानें बंद हो गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार बंद रखने की चेतावनी दी। कहा कि अगले निरीक्षण में दुकानें खुली मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सप्ताह में एक दिन का अवकाश मजदूरों का अधिकार है।
अवागढ़ में 8 दुकानों पर कार्रवाई
एटा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने अवागढ़ में साप्ताहिक बंदी का निरीक्षण किया। कई जगह बाजार बंदी का उल्लंघन किया जा रहा था। खुले मिले 8 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। संवाद