फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दूसरे राज्यों के छात्रों के मामले में चार डीएलएड विद्यालयों को नोटिस

Tue, 22 Sep 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएलएड की परीक्षा में बिहार और अन्य राज्यों के प्रशिक्षुओं के शामिल होने के मामले में विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अरुणा नगर स्थित गेस्ट हाउस में रुक रहे परीक्षार्थियों को न तो अपने विद्यालय की जानकारी है न हीं कभी उन्होंने कक्षाएं लीं। सीधे परीक्षा देने आए छात्रों पर कुछ कॉलेजों के एडमिट कार्ड मिले हैं। ऐसे में चार कॉलेजों को नोटिस देकर डायट प्राचार्य ने जवाब मांगा है।
विज्ञापन

छात्रों का दावा है कि बिहार में डीएलएड की फीस अधिक होने के कारण यहां से यह डिप्लोमा कर रहे हैं। डायड प्राचार्य आराध्य उपाध्याय के अनुसार इस मामले में अहमद नफीस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज भरगैन, एसके कन्या महाविद्यालय बसुंधरा, राधे महाविद्यालय बसुंधरा, सुल्तान फरीद महाविद्यालय अलीगंज के नाम नोटिस जारी किए गए है। इसमें डीएलएड परीक्षा के प्रवेशपत्र प्रशिक्षुओं के स्थान पर अन्य व्यक्ति की ओर से गेस्ट हाउस में वितरित कराए जाने को लेकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें