एटा। ग्राम पंचायत में कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है लेकिन अभी भी कई लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। सचिव व पंचायत सहायक भी इसे लेकर लोगों को जागरूक नहीं कर रहे हैं। लापरवाही करने वाले छह सचिवों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं छह पंचायत सहायकों की सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है।
ग्रामीण इलाकों में कोरोना टीकाकरण के लिए ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक व ग्राम प्रधान को दायित्व सौंपा गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग कोरोना का टीकाकरण कराएं, लेकिन छह सचिव व पंचायत सहायक द्वारा इस काम में लापरवाही बरतने पर एडीपीआरओ मनोज त्यागी ने कार्रवाई की है। सचिवों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। साथ ही सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी जारी की है। वहीं छह पंचायत सहायक की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी किया है।
इन सचिवों का कटा वेतन
सचिव ब्लॉक ग्राम पंचायत
अजीत अवागढ़ खटौटा
मेघ सिंह जलेसर कुंजनपुर
विवेक कुमार अलीगंज हत्सारी
विनय कुमार अलीगंज सराय अगहत
मुजम्मिल खां जलेसर शाहनगर टिमरूआ
अनुराग अवागढ़ बराबड़ैला