एटा। जिला मुख्यालय से लखनऊ और दिल्ली के लिए कई बार जनता ने जनरथ बस सेवा संचालन की मांग की मगर रोडवेज नहीं चल की। यही वजह है कि लोगों को लंबा सफर करने के दौरान साधारण बस में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
डिपो में वर्तमान में 94 निगम की और 86 अनुबंधित बसें हैं जो कि लोकल रूट से लेकर सभी बड़े व प्रमुख मार्गों पर संचालित की जा रहीं हैं। लखनऊ के लिए सुबह के समय दो बसों का संचालन किया जा रहा है मगर एक भी जनरथ नहीं है। यही कारण है कि लोगों को लंबी यात्रा के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि साहिबाबाद और कौशांबी डिपो की 2 जनरथ बसों का संचालन हमारे यहां से होते हुए फर्रुखाबाद और वापसी में दिल्ली तक किया जा रहा है। संवाद