फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेमू नहीं ... दो साल से पटरी पर दौड़ रहा इंतजार

विज्ञापन
जनवरी 2025 में रेलवे स्टेशन पर लगाया गया था स्टॉपेज संकेतक। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय से आगरा तक मेमू चलाने की तैयारी तकरीबन दो साल से चल रही है। सुविधा अब तक नदारद है। वजह ट्रेन का न मिलना है। इसके चलने से छात्र-छात्राओं, कामगारों और कारोबारियों को बड़ा फायदा होता। शहर से रोजाना 1200 से 1500 लोगों का सुबह आगरा जाना होता है। बाकी इलाकों से आने-जाने वालों की संख्या इससे ज्यादा है।
विज्ञापन

मेमू संचालन के मामले ने 2025 में जोर पकड़ा था। तभी रेलवे महकमे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। दो बार आगरा आवाजाही तय हुई थी। एटा से अवागढ़, कुशवा, जलेसर सिटी, शिवाला टेहू, बरहन जंक्शन, एत्मादपुर, कुबेरपुर, यमुना ब्रिज और अंतिम स्टेशन आगरा फोर्ट था। संकेतक भी लगा दिए गए थे। इससे लोगों में उत्साह बढ़ने लगा था।
अभी आगरा आने-जाने में लोग बस और निजी वाहन का प्रयोग करते हैं। इसमें ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। समय भी लगता है। नई ट्रेन की सुविधा मिलने से इनका सफर आसान हो सकता है। इन्हें उम्मीद अब टूटती लग रही है।
विज्ञापन




- एटा से आगरा के लिए लोग बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। मेमू शुरू होने से कम खर्च में सुविधाजनक सफर मिल सकेगा। अब तक ट्रेन शुरू नहीं हुई है। जल्द संचालन करना चाहिए। -सोनिया शर्मा, छछैना


- मेमू से विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी राहत मिलेगी। इंतजार बढ़ रहा है। जिले के लोग ट्रेन को जल्द पटरी पर दौड़ते देखना चाहते हैं। रेलवे कार्रवाई में तेजी लाए। -आयुषी, विजय नगर
विज्ञापन






रेलवे बोर्ड से मेमू ट्रेन की मांग की गई है। इसके मिलने के बाद ही एटा से संचालन पर विचार किया जाएगा।
- डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ उमरे प्रयागराज

जनवरी 2025 में रेलवे स्टेशन पर लगाया गया था स्टॉपेज संकेतक। संवाद

जनवरी 2025 में रेलवे स्टेशन पर लगाया गया था स्टॉपेज संकेतक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें