फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यौरा अपलोड नहीं किया तो नहीं मिलेगा फंड

Mon, 10 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
500 rupees note
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को भेजी गई धनराशि के खर्च किए जाने का ब्यौरा ग्राम प्रधान एवं सचिवों के द्वारा ऑनलाइन नहीं कराया गया है। इस लापरवाही के चलते 14वें वित्त की एक किस्त शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को प्राप्त नहीं हुई हैं। अगर ब्यौरा आनलाइन नहीं कराया गया तो आगामी वित्तीय वर्ष 2017-18 में भी ग्राम पंचायतों की फंडिंग अटक जाएगी।
विज्ञापन


राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए भेजी गई धनराशि को प्रत्येक कार्य के बाद फीडिंग कराकर अपलोड कराई जानी थी। ग्राम पंचायतों द्वारा विकास कार्य कराए गए, लेकिन उनका ब्यौरा आनलाइन नहीं कराया। इसके चलते ग्राम पंचायतों को आने वाली 14वें वित्त की धनराशि केंद्र सरकार द्वारा नहीं भेजी गई है। अब वित्तीय वर्ष 2016-17 समाप्त हो चुका है, और बिल बाउचर की फीडिंग भी नहीं हुई। इसके चलते नव वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा सभी विकास कार्यों पर रोक लगा दी गई।
डीपीआरओ डा. शरन जीत कौर ने बताया है कि ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को लिखित एवं मौखिक निर्देशों बाद भी अपने कराए विकास कार्यों का लेखा जोखा आनलाइन नहीं कराया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 की कार्ययोजना आनलाइन फीडिंग कराने के बाद ही ग्राम पंचायतें विकास कार्य करा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें