फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलीगढ़ से भी नहीं मिला हामिद हत्याकांड का कोई सुराग

Mon, 24 Nov 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी प्रापर्टी डीलर व नगर पालिका सभासद के भाई हामिद की हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं सकी है। 8 नवंबर को गोली मारकर उनकी हत्या की गई थी। शव रेलवे स्टेशन के गुड्स प्लेटफॉर्म पर मिला था। मामले में सुराग तलाशने के लिए सोमवार को एक जांच टीम अलीगढ़ भेजी गई लेकिन वहां भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस को सूचना मिली कि अलीगढ़ जिला मुख्यालय से खैर रोड पर करोड़ों रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त हुई है। इसमें हामिद के भी लगभग 80 लाख रुपये लगे हैं। हो सकता है वहां कोई विवाद हुआ हो और उसी के कारण हामिद की हत्या कर दी गई हो। थाना जीआरपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को एक टीम अलीगढ़ भेजी गई। बताया गया था कि खैर रोड पर 8 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी गई है और उसमें हामिद ने भी 80 लाख रुपये का निवेश किया है।
वहां जाकर पूछताछ की गई तो मामला गलत निकला। जिस व्यक्ति की जमीन है उसने इस प्रकार की किसी भी खरीद-फरोख्त से इन्कार कर दिया। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें