एटा। स्टेडियम में बास्कटेबॉल कोर्ट पर रोजाना खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। यहां वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से शाम को खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार उपक्रीड़ाधिकारी को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में दो साल पहले बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया गया। दो साल बीतने के बाद भी यहां पर वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इससे खिलाड़ी मायूस हैं। सुबह के वक्त अधिकतर खिलाड़ी स्कूल और कॉलेज में अध्ययन के लिए चले जाते हैं। शाम के वक्त आते हैं तो अंंधेरा हो जाता है। इसकी वजह से खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
बोले खिलाड़ी..
उपक्रीड़ाधिकारी को कई बार बास्केटबॉल कोर्ट पर लाइट लगवाने के लिए अनुरोध किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में शाम को अभ्यास का पूरा समय नहीं मिल पाता है। - अनुज यादव, खिलाड़ी
बास्केटबॉल कोर्ट में प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने की वजह से शाम को ठीक से अभ्यास नहीं कर पाते हैं। रविवार के दिन ही सुबह के वक्त अभ्यास कर पाते हैं। - अमन कुमार, खिलाड़ी
स्टेडियम में बने बास्केटबॉल कोर्ट पर लाइट लगाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। क्रिटिकल गैप मद के माध्यम से स्टेडियम में 4 फ्लड लाइटें लगवाई जाएंगी। - पूजा भट्ट, उपक्रीड़ाधिकारी
स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अलीगढ़ टीम ने जीता पहला मैच
एटा। प्रयागराज में 12 से 15 अक्तूबर तक स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को अलीगढ़ मंडल टीम का पहला मैच गोंडा की टीम के साथ खेला गया। इसमें अलीगढ़ मंडल की टीम ने गोंडा टीम को 27-17 से हराकर जीत हासिल की। इस दौरान मैच रेफरी की भूमिका एटा के मुकेश कुमार और मुकेश पांडेय प्रयागराज ने निभाई। गौरतलब है कि अलीगढ़ मंडल की टीम में एटा जिले के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जो स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रयागराज में स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान खेलते अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ी। स्रोत स्वयं- फोटो : samvad
प्रयागराज में स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान खेलते अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ी। स्रोत स्वयं- फोटो : samvad