फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, अनुसूचित जाति आरक्षण की मांग

Sat, 01 Aug 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज विधायक को ज्ञापन सौंपते निषाद पार्टी के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
एटा। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आगामी 3 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में संवैधानिक सूचीबद्ध अनुसूचित जाति आरक्षण की मांग उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप और जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद के आह्वान पर यह ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया है कि 31 दिसंबर 2016 के शासनादेश के अनुसार निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, धीमर, बिंद, बाथम, तुरैहा, गोडिया, माझी और मछुआ जातियों को पिछड़ी जाति की सूची से हटा दिया गया था। इसके बावजूद तहसील स्तर पर इन जातियों को पिछड़ी जाति के प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। रामपाल सिंह कश्यप ने पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र जारी करने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने विधायक से विधानसभा में मझवार और तुरैहा जातियों को अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी करने की आवाज उठाने की मांग की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुखबीर सिंह कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चंद्र कश्यप और युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश चंद्र कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें