फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 30 करोड़ रुपये की लागत एटा-टूंडला मार्ग पर नाै किलोमीटर सड़क होगी चौड़ी

Sun, 09 Nov 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एटा-टूंडला मार्ग पर अवागढ़ से एटा की तरफ करीब 9 किलोमीटर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा जिसके बाद लोगों को निकलने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने कस्बा बसुंधरा में सड़क सीमा की जद में किए गए अतिक्रमणों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। दूसरे दिन शनिवार को लोग इस सीमा में आ रहे अपने निर्माण खुद तोड़ते रहे।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आदर्श वर्मा ने बताया कि अवागढ़ से एटा की तरफ करीब 9 किलोमीटर लंबे मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए िकरीब 30 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। चौड़ीकरण से पहले बसुंधरा स्थित मार्ग पर अतिक्रमण को हटवाया गया है। बताया कि वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 7 मीटर है। चौड़ीकरण होने के बाद इस मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर हो जाएगी।
विज्ञापन

बसुंधरा के स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अवैध तरीके से नाले के आगे तक दुकानें बना ली थीं। इनके ऊपर पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाया।
वहीं अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि अपने अवैध निर्माण को तोड़ दें जिसके बाद लोग स्वयं ही अपने निर्माण को तोड़ने में लग गए। स्थानीय निवासी योगेश सिंह ने बताया कि सड़क किनारे हमारा करीब 60 फुट की चौड़ाई में एक बीघा खेत है।
विज्ञापन

गाटा संख्या 560 के आगे लोगों ने दबंगई कर दुकानों को बना रखा है। वहीं अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की चौड़ाई 45 फीट होनी चाहिए जबकि मौके पर चौड़ाई मात्र 21 फीट है। 24 फीट सड़क की चौड़ाई लोगों ने अतिक्रमण फैलाकर दोनों तरफ से दबा रखी है इसके कारण पानी निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें