फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की बधाई दे सेवा भाव का लिया संकल्प

Tue, 05 Jan 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब कासगंज गोल्ड ने कार्यक्रम का आयोजन कर नववर्ष का स्वागत किया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे क ो नववर्ष की बधाई दी और सेवाभावी कार्यों को और अधिक मजबूती से करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


क्लब अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि क्लब के सेवाभावी कार्य पहले से ही अन्य संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं लेकिन नूतन वर्ष में इन सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ प्रदर्शित करने की जरूरत है। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुति बच्चों ने दी। देशभक्ति व भारतीय संस्कृति पर आधारित सामूहिक नृत्य भी बच्चों ने प्रस्तुत किए। क्लब ने सभी मेधावियों को सम्मानित किया।

नवीन सदस्य प्रमोद अग्रवाल, अनीश सिंघल, नितिन अग्रवाल का स्वागत किया गया। प्रस्तावक लायन अखिलेश अग्रवाल का सदस्यों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय लकी ड्रा भी सदस्यों से निकलवाए गए। पेयर गेम डिंपल अग्रवाल एवं रीता अग्रवाल ने संपन्न कराए। मनोज सिंघल, रोली चंडोक ने पुराने गानों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के दौरान दविंदर चंडौक, गौरव पांडेय, सतीश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, विनोद सक्सेना, प्रभात शर्मा, विनीत अग्रवाल, सुनील गुप्ता, रजत बिड़ला, सौरभ गुप्ता, सुशील अग्रवाल, राजवीर सिंह राजू, सुभाष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आनंद मोहन बिदंल, अवधेश अग्रवाल, आमोद गुप्ता, मुकुलमान सिंह, मनोज सिंघल, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें