नगर के बाजारों में साप्ताहिक बंदी के दिन लगने वाला सोमवार बाजार जाम की समस्या के लिए बड़ी चुनौती था। प्रशासन की काफी माथापच्ची के बाद अब इसका समाधान हो गया है। सोम बाजार को नेशनल कंपाउंड में प्रशासन ने शिफ्ट करा दिया है। सोम बाजार शिफ्ट होते ही नगर के बाजारों में राहत हो गई है।
सोम बाजार को शिफ्ट करने के लिए प्रशासन ने महा अभिभावक संघ की पहल पर पहले प्रभुपार्क फिर बाद में लक्ष्मीगंज में लगाने का निर्णय लिया था। दोनों स्थानों पर सोम बाजार लगाए जाने का विरोध हुआ। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने यह विरोध दर्ज कराया। अब महाअभिभावक संघ की पहल रंग लाई। प्रशासन को नेशनल कंपाउंड में बाजार शिफ्ट कराए जाने का निर्णय हो गया। आज सोमवार से नेशनल कंपाउंड में बाजार लगा। दुकानदारों, ग्राहकों एवं राहगीरों को इस निर्णय से काफी राहत मिली है। संघ के अमित पल्तानी, अश्वनी ने निर्णय की सराहना की।