फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर-ट्रक भिड़े, कैंटर चालक की मौत

Sun, 04 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शनिवार रात इशौली चौराहा के पास ट्रक-कैंटर की आपस में भिड़त हो गई। कैंटर चालक यशवीर (40) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। अन्य सड़क हादसों में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सकरौली के गांव समदा निवासी यशवीर सिंह पुत्र सत्यप्रकाश शनिवार रात आगरा से कैंटर लेकर आ रहे थे। रात करीब दस बजे इशौली चौराहा के पास पहुंचे, वहीं पर सामने से आते ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसमें चालक यशवीर गंभीर घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस चालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में चालक की मौत हो गई। दूसरी तरफ शनिवार शाम संजेश निवासी नयाबांस मिरहची गांव के बाहर खड़े हुए थे तभी तेज गति से आ रही डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गए। शनिवार शाम गांव हिम्मतपुर के पास बाइक की चपेट में आकर शिखा पत्नी वीरेंद्र निवासी रुद्रपुर थाना अवागढ़ घायल हो गई। परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें