नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को एसएमएस गर्ल्स इंटर कालेज में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
रंगारंग जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमारी भावना ने महिला सशक्तिकरण पर गीत सुनाया। वंदना , खुशबू , वैष्णवी , अनुष्का , कंचन ने सत्यम, शिवम, सुंदरम और ओर मारिया , रेशमा , नेहा ने देश मेरा रंगीला गीत गाकर युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में छिपी प्रतिभा को नई ऊर्जा मिलती है। मुख्य अतिथि ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। केंद्र के लेखाकार सुरेंद्र चंद्र कुमुद ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम कर युवाओं में जागरूकता एवं उत्साह बढ़ाने का काम कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
डा. चंद्रेश जैन , प्रधानाचार्या निगहत परवीन ,रविकांत ,शीलेंद्र कुमार ,संजय सिंह सोनी ,सतीश चंद्र चौहान ,रेखा , प्रीती समेत अनेक लोेग मौजूद रहे।