फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : एटा महोत्सव में दिखी पुलिस की निष्क्रियता

Thu, 06 Feb 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में खाली पड़ी पुलिस चौकी। - फोटो : राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में खाली पड़ी पुलिस चौकी।
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में पुलिस की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। जिसके कारण एटा महोत्सव में आने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस चौकी छोड़कर कार्यक्रमों का आनंद ले रही है। बुधवार रात भी पुलिस की निष्क्रियता सामने आई।
विज्ञापन

शहर के सैनिक पड़ाव में इन दिनों राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी चल रही है। इसके तहत पंडाल में रोज कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनको देखने व मेला घूमने के लिए शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाई गई है। मगर यहां तैनात पुलिसकर्मी अक्सर इधर-उधर घूमते रहते हैं। जिसकी वजह से चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोग परेशान दिखाई देते हैं।
बुधवार की रात पंडाल में मुशायरा चल रहा था और वहां एसएसपी श्याम नारायण सिंह मौजूद थे। इसके बाद भी चौकी से पुलिसकर्मी नदारद थे। इतना ही नहीं एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है। जिसकी शिकायत करने गया। लेकिन पुलिस चौकी पर कोई नहीं मिला। मजबूरी में बिना शिकायत किए ही वापस लौट आया। इसके अलावा अन्य प्रकार की घटनाएं भी मेले में सामने आ रही हैं जिनको पुलिस मौके पर ही रफा-दफा कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें