फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें कार्य

Sun, 21 Jun 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी अरविंद सिंह। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को डीएम अरविंद सिंह की अध्यक्षता में सीएमआईएस के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसी भी परियोजना में लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं व संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी परियोजना में शासन स्तर पर कोई बाधा आ रही है तो संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव को तत्काल पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराया जाए जिससे परियोजनाएं समय से पूरी होकर संबंधित विभागों को हस्तांतरित की जा सकें। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की निर्माण इकाई द्वारा निर्धारित समय से पहले कार्य पूर्ण किए जाने पर सराहना व्यक्त की और अन्य विभागों को भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
समीक्षा के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं समेत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित निर्माण कार्यों का गहन परीक्षण किया गया। इनमें राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश जल निगम (अर्बन एवं रूरल), उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, यूपी सिडको, सी एंड डीएस, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम, सिंचाई व जल संसाधन विभाग, मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड, यूपीआरएनएसएस व ग्रामीण अभियंत्रण सेवा सहित कई विभागों की परियोजनाएं शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार, एडीएसटीओ डॉ. उपेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, वरिष्ठ सहायक श्रवण कुमार, विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें