फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी..

Wed, 14 Oct 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी। सुबह से ही देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

बुधवार को मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ देवी मंदिरों पर दिखाई दी। जीटी रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर, ठंडी सड़क स्थित पथवारी मंदिर, रेलवे रोड स्थित मातारानी मंदिर, रामदरबार मंदिर, भगीपुर स्थित देवी मंदिर आदि देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। लाइन लगाकर भक्तों ने पूजा-अर्चना की। सायं के समय मंदिरों पर भजन कीर्तन की गूंज सुनाई देती है। ठंडी सड़क स्थित काली व पथवारी मंदिर पर मां की आरती के समय सड़क पर भक्तों की भीड़ नजर आती है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें