फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण सस्थिता..

Sat, 28 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शनिवार का दिन मातारानी के नाम रहा। जिलेभर में दुर्गा नवमी का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन मां के नौंवे स्वरूप सिद्धिदात्री की घरों व मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन


सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया जो देररात तक जारी रहा। नौ दिन तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना कर अपना व्रत तोड़ा। घर-घर व मंदिरों में कन्या लांगुरा जिमाए गए। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ। रात के समय मंदिरों पर होती नयनाभिराम रोशनी सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
शहर के ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, पथवारी मंदिर, माया पैलेस स्थित जनता दुर्गा मंदिर, शांतीनगर स्थित दुर्गा मंदिर, इंद्रपुरी शिव मंदिर, भगीपुर स्थित दुर्गा मंदिर, होली मोहल्ला स्थित शीतला मंदिर, काली मंदिर, कासगंज रोड स्थित मां मुरकटिया देवी आदि देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। मंदिरों पर लंबी कतार में भक्तों की लगी नजर आई। इस बीच बजते घंटे घड़ियाल व माता के जयकारे वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए थे। सुबह से शुरू हुआ पूजा का दौर दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान घरों में भी भक्तों ने हवन यज्ञ कर माता का पूजन किया। नौं दिन तक उपवास रखने वालों ने माता की पूजा अर्चना कर कन्या-लांगुराओं को भोजन खिलाकर व्रत खोला। सायं के समय मंदिरों पर भजन कीर्तन की गूंज सुनाई दी। शुक्रवार रात को कई जगह देवी जागरण संपन्न हुए।

जगह-जगह हुए भंडारे
एटा। रामनवमी पर शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जीटी रोड, गांधी मार्केट, रेलवे रोड, लालपुर, आदि स्थानों पर भंडारे हुए। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों को रोक-रोकर प्रसाद वितरण किया गया। रेलवे रोड पर हुए भंडारे में केशव माहेश्वरी सहित अन्य लोग मौजूद थे। लालपुर में हुए भंडारे में शिवकुमार, अर्जुन सिंह, रवि, मोनू, विशाल, सोनू आदि युवा शामिल थे।

कन्याओं का दिखा टोटा
एटा। नवमी पर घर-घर जिमाने के लिए कन्या लांगुराओं का टोटा नजर आया। लोग नौ कन्याओं के इकट्ठा करने के लिए एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में जाते दिखे। कहते हैं कि सिद्धदात्री देवी पूजन के साथ कन्या भोग व यज्ञ करने से विशेष फल मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें