फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टेंडर होने के एक साल बाद भी नहीं हो सका नेशनल हाईवे का निर्माण

Thu, 27 Mar 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जलेसर। आगरा टेड़ी बगिया से जलेसर, निधौली कलां होते हुए एटा तक नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य टेंडर होने के एक साल बाद भी लटका हुआ है। हाइवे के निर्माण में 3874 पेड़ काटे जाने हैं। जलेसर क्षेत्र टीटीजेड क्षेत्र में आता है, इसलिए इन्हें काटने की मंजूरी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

आगरा टेड़ी बगिया से एटा तक हाईवे निर्माण को दो भागों में टेंडर किया गया। पहला आगरा से जलेसर होते हुए नूहंखास तक। दूसरा नूहंखास से निधाौली कलां होते हुए एटा तक। हाईवे निर्माण में 3874 पेड़ काटे जाने हैं। इसके लिए पर्यावरण विभाग ने दस गुने पौधे लगाने की बात कही। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में पहले पौधे लगाने का आदेश जारी किया है और पेड़ काटने की मंजूरी नहीं दी है।
टेंडर होने के बाद जलेसर क्षेत्र में कार्य तेजी से शुरू हुआ था, लेकिन पर्यावरण की आपत्ति के बाद बंद कर दिया गया। निर्माण कार्य रुकने से जलेसर क्षेत्र के लोग परेशान व चिंतित हैं। लोगों का आगरा नजदीक होने पर आवागमन अधिक रहता है। निर्माण कार्य शुरू होने पर सड़क के चौड़ीकरण को खुदाई का कार्य किया गया। काम बंद होने से सड़क पर धुंध उड़ती रहती है।
विज्ञापन


नियमानुसार जितने पेड़ काटे जाएंगे उसके दस गुना पौधे लगा दिए गए हैं। इसका सुप्रीम कोर्ट में शपथपत्र दिया गया है। आठ अप्रैल को डेट है, अनुमति के लिए निवेदन किया गया है। अनुमति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मरम्मत एवं पेचिंग कार्य जारी है। - रविंद्र जायसवाल, एक्सईएन एनएचएआई आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें