फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी बाल अपचारी को 7 साल की कैद

Thu, 27 Mar 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट विकास गुप्ता ने दंडादेश सुनाया। बाल अपचारी को दोषी पाते हुए 7 साल कारावास की सजा दी है।
विज्ञापन

थाना जैथरा में किशोरी के पिता ने 30 मई 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 15 साल की उसकी पुत्री से गांव के एक किशोर ने शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बना लिए। इससे पुत्री गर्भवती हो गई। किशोर ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।
अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद बाल अपचारी को दोषी पाया गया। न्यायाधीश ने उसे 7 वर्ष के कारावस और 30 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया। यह भी कहा कि दोषी की आयु अब 21 वर्ष से अधिक है। इसलिए उसे जिला कारागार में अंतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें