फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की दशा व दिशा निर्धारित करेगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति : विपिन वर्मा

विज्ञापन
शीतलपुर ब्लॉक में हमारा आंगन हमारे उत्सव कार्यक्रम में मंच पर मौजूद विधायक सदर विपिन वर्मा डेवि? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र शीतलपुर पर मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि सदर विद्यालय विपिन वर्मा डेविड ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनके लाभ बताए। कहा कि देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा की दशा व दिशा निर्धारित करेगी।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी भारती शाक्य ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित निपुण भारत में प्रारंभिक साक्षरता और संख्यात्मक कौशल के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। डायट मेंटर डॉ. गौरी पांडेय, रामेंद्र सिंह, प्रवेश बघेल, सेलेश शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में बच्चों के अभिवावक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, संकुल शिक्षकों को प्री प्राइमरी शिक्षा के तहत किए जा रहे बदलाव व प्रयासों की जानकारी दी गई। संचालन मयंक तिवारी व अवधेश शर्मा ने किया। बीडीओ शैली गोयल, रामकृपाल, सौरभ मिश्र, श्रद्धा, सीमा सिंह, राखी राठौर, आरजू, तूलिका, अमिता, इंद्रेश, रामपाल, सुभाष, प्रदीप राणा, ओमकार, उमेश, विपिन बधेल, तरुण, चमन, आलोक, ओमेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें