एटा। अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदनगर बझेरा में एक मोर किसी प्रकार कुएं में गिर गया। उसको कुंए में गिरता देख स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस को सूचना दी। कांस्टेबल सनी यादव, रितु, सरिता की टीम मौके पर पहुंची और कांस्टेबल सनी यादव ने कुंए में घुसकर मोर को बाहर निकाला और उपचार के लिए पशु चिकित्सालय अलीगंज लेकर आए। यहां घायल मोर का इलाज किया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मोर को अपने साथ ले गई।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविकांत ने बताया कि मोर के पंख टूट गए हैं वन विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया सूचना पर वन विभाग की टीम मोर को अपने साथ लेकर चली गई।