फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धेवती की पिटाई की शिकायत करने पर नाना को पीटकर मार डाला

Wed, 12 Nov 2025 09:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक ओमकार का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। गांव कलवरिया में ननिहाल आई बच्ची को गांव के ही युवक ने शराब के नशे में पीट दिया। जब नाना ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उनको भी लाठी-डंडों से पीटते हुए बुरी तरह से चोटिल कर दिया। परिजन जब तक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे तो उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना जैथरा के गांव कलवरिया निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि मंगलवार को शाम के समय 5 वर्षीय भांजी गली में खेल रही थी। उसी समय मोहल्ले का सौरभ शराब के नशे में धुत्त होकर निकला तो भांजी ने शराबी बोल दिया। इसी बात से नाराज होकर सौरभ ने भांजी की पिटाई लगा दी। रोती-बिलखती बच्ची ने घर पर आकर यह बात अपने नाना ओमकार सिंह (50) को बताई तो वह सौरभ के घर पर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि यहां सौरभ के साथ ही उसके पिता नेत्रपाल, अजय और रामा देवी ने पिता के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया।
चीख-पुकार सुनकर बहन सीमा और मां भगवान देवी के साथ पहुंचा तो उन लोगों ने सबको पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पिता को मरा समझकर आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल ओमकार की रात लगभग 12 बजे स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मौत हो गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। सीओ नितीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तहरीर नहीं मिली है मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें