फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों की सफाई होने से किसान कर सकेंगे सिंचाई

विज्ञापन
सफाई का निरीक्षण करते अधिकारी कर्मचारी- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सिंचाई विभाग ने नहर की सिल्ट सफाई का कार्य पूरा कर दिया है। नहर की सफाई के बाद 350 गांव के किसान अपनी रबी की फसल की सिंचाई कर पाएंगे। विभाग ने कुल 458.720 किलोमीटर लंबी नहर की सफाई कराई है। जनपद एटा के अंतर्गत सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य कराया गया। नहर की सफाई का लगभग 444.176 किलोमीटर तक का लक्ष्य रखा था। जिसके सापेक्ष 458.720 किलोमीटर तक सफाई कराई गई।
विज्ञापन

कुल छह सिंचाई खंडों द्वारा सफाई का कार्य कराया गया जिसमें सिंचाई खंड एटा द्वारा 117.644 क िलोमीटर, सिंचाई खंड फिरोजाबाद द्वारा 165.610 किलोमीटर, सिंचाई खंड हाथरस द्वारा 47.800 किलोमीटर, सिंचाई खंड कासगंज द्वारा 53.656 किलोमीटर, सिंचाई खंड फर्रूखाबाद द्वारा 16.130 किलोमीटर एवं अलीगढ़ खंड गंगा नहर अलीगढ़ द्वारा 57.880 किलोमीटर नहरों की सफाई का कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें