घंटाघर बाजार स्थित एक दकान का सेंपल लेते खाद्य विभाग के अधिकारी- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बांट-माप विभाग, आपूर्ति विभाग और जीएसटी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने कई दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान सुभाष स्वीट्स और आर्या स्वीट्स से नमूने भरे गए। घंटाघर बाजार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्वेता सैनी, खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार और अरुण कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारियों सहित जलेसर तहसीलदार ने छापा मारा। इस दौरान कई दुकानदारों के पास जीएसटी का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। इस पर उन्हें नोटिस दिया गया।
खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा सुभाष स्वीट्स से खीर मोहन और पनीर का नमूना लिया गया। आर्या स्वीट्स से सोनपपड़ी और घंटा वाले प्रतिष्ठान से बालूशाही और केसरवाटी का नमूना भरा गया। बांट मांप विभाग को आर्या स्वीट्स पर घटतौली की शिकायत मिली। वहीं न्यू जनता नमकीन प्वांइट का मालिक टीम को कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका। इस पर बांट माप विभाग द्वारा दोनों को नोटिस जारी किया गया। पूर्ति विभाग को मिठाई की दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर मिले। इस पर विभाग द्वारा सिलेंडर जब्त कर लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।