निधौली कलां। एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नगला फकीर की टीम विजेता बनी। निधौलीकलां की बी टीम के ऑल राउंडर जुनैद के आउट होने पर काेई खिलाड़ी पिच पर टिक नहीं सका।
टूर्नामेंट में मंगलवार को फाइल मुकाबला खेला गया। निधौलीकलां बी टीम भले ही टूर्नामेंट में हार गई हो, लेकिन पूरे क्षेत्र में उसके बेहतर प्रदर्शन की चर्चा रही। इस टूर्नामेंट में आठ टीम ने प्रतिभाग किया था। रविवार को निधाैली कलां बी टीम ने टीम ए को हराकर फाइनल में स्थान बनाया था।
मंगलवार को फाइनल मैच में टॉस जीतने के बाद निधौली कलां बी टीम ने पहले बॉलिंग चुनी। जुनैद ने पहली बॉल पर ओपनर नगला फकीर टीम के कप्तान मयंक यादव को आउट कर दिया। संचित ने संभलकर खेलते हुए 68 रन बनाए। निर्धारित 10 ओवर में टीम ने 118 रन का स्कोर खड़ा किया।
निधौलीकलां बी टीम के जुनैद ने 7.2 ओवर में में टीम का स्कोर 98 रन पर पहुंचा दिया। 16 गेंदों में 20 रन की जरूरत थी। लेकिन तभी जुनैद आउट हो गए और इसके बाद टीम दवाब में आ गई। एक-एक कर चार खिलाड़ी के आउट होने पर टीम 2 रन से हार गई। मैन ऑफ द मैच संचित कुमार रहे।
आयोजक सुमित यादव ने विजेता टीम के कप्तान मयंक यादव को ट्रॉफी और 51000 की राशि देकर पुरस्कृत किया। उपविजेता टीम को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया। दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र दिए। संवाद