एटा। नगर पालिका में एक हजार से भी ज्यादा आवेदन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनने के लिए आए हैं। पालिका अधिकारी इन आवेदकों के बारे मेें जानकारी एकत्रित कर रहे हैं कि इन पर कोई टैक्स तो बकाया नहीं। अगर किसी आवेदक के ऊपर टेक्स बकाया होेगा तो उसका कोेई भी प्रमाणपत्र तब तक नहीं बनेगा जब तक वो पूरा टेक्स जमा नहीं कर देगा।
नगर पालिका के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र उन्हीं लोगों के बनेंगे जिसका कोई कर बकाया नहीं होगा। ईओ ने बताया कि अगर आवेदक नगर पालिका के अंतर्गत नहीं आ रहा है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन करने वाले को पहले अपना हाउस और वॉटर टैक्स भरना होगा। इसके बाद ही लोगों को प्रमाण पत्र मिलेगा।
डीएम ने आदेश किया है कि जिनके सभी कर पूरी तरह जमा हो गए हैं उन्हें ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
- डॉ. दीप वाष्णेय, ईओ, नगर पालिका