पुलिस कार्यालय पर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर लौटते अधिवक्ता- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
एटा। एक अधिवक्ता को पिछले दिनों गाली-गलौज के साथ जातिसूचक गालियां दी गईं थीं। अधिवक्ता की ओर से कोतवाली नगर में नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको लेकर गुरुवार को वकीलों ने आमरण अनशन किया, और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। आश्वासन के बाद शाम को अनशन समाप्त कर दिया।
थाना कोतवाली नगर में अधिवक्ता कौशल किशोर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें आरोप था कि वार्ड नंबर चार लालपुर के सभासद सुनील शर्मा आदि ने अधिवक्ता के साथ मारपीट और गाली गलौज के साथ ही जातिसूचक गालियां दी हैं। उनके खिलाफ पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कलक्ट्रेट के अधिवक्ता एसएसपी सुनील कुमार सिंह से मिले और ज्ञापन दिया। हालांकि एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के आदेश कोतवाली नगर पुलिस को दिए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने शाम को आमरण अनशन खत्म कर दिया। पुलिस को 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का समय दिया। पुलिस ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशनके महासचिव संजय उपाध्याय एडवोकेट ने बताया है कि पुलिस के आश्वासन के बाद आमरण अनशन समाप्त कर दिया गया है और शुक्रवार से अधिवक्ता विधिवत कार्य करेंगे।