फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में फेल हुआ बायोमैट्रिक सिस्टम

Sun, 26 Mar 2017 12:39 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
बायोमैट्रिक ‌ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्मचारियों के समय से कार्यालय पहुंचने के लिए अभी तक नगर पालिका ने ही अपने यहां बायोमैट्रिक मशीन लगाई थी। पर, यह व्यवस्था फेल हो चुकी है। अब नवीन कलक्ट्रेट भवन में इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारियां हैं। वहीं अन्य विभागों में अभी इसकी कोई कवायद नहीं दिख रही है।  
विज्ञापन

नगर पालिका में कार्य करने वाले कर्मियों को समय से उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम लगाया गया है। पालिका में स्वास्थ्य विभाग, दूसरी मुख्य कार्यालय में लगी है। इसके अलावा सफाई कर्मियों की हाजिरी के लिए गांधी मूर्ति के निकट बने कार्यालय में भी इसे लगाया गया है। यह व्यवस्था अधिक दिन नहीं चल सकी। एक साल से तीनों मशीनें खराब पड़ी हैं। इन मशीनों को ठीक कराने के लिए पालिका ने कोई प्रयास नहीं किए। कर्मियों की हाजिरी पुराने ढर्रे पर ही हो रही है। वहीं जिला पंचायत कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, पुलिस से संबंधित कार्यालय, सीएमओ, संयुक्त चिकित्सालय में बायोमैट्रिक नहीं लगी है। पुराने कलक्ट्रेट परिसर में इन मशीनों को लगाया गया था। लेकिन नवीन कलक्ट्रेट भवन बन जाने के बाद इन मशीनों को अभी नहीं लगाया गया है। जिससे इस भवन में चल रहे कार्यालयों में रजिस्टर के माध्यम से ही हाजिरी हो रही है। हालांकि जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियान ने बताया कि नए कलक्ट्रेट भवन में शीघ्र ही बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें