फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 26 Mar 2017 12:39 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
एक्सीडेंट
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात गांव नगला फुले के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से आगरा ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। अन्य सड़क हादसों में ट्रक चालक सहित दो घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सकीट थाना क्षेत्र के गांव दत्तपुर निवासी अतिराज पुत्र मेकू सिंह शुक्रवार को बाइक से किसी काम से एटा आए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे रात करीब आठ बजे गांव नगला फुले के पास पहुंचे, वही पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने अतिराज गंभीर घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, चिकित्सक ने घायल की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार रात मलावन के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक सवार काका सिंह निवासी मंडी गोविंद गढ़ी जिला फतेहगढ़ पंजाब घायल हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम करतला के पास बाइक की चपेट में आकर वृद्धा शांति देवी (70) निवासी जलालपुर पलरा थाना बागवाला घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें