फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेकाबू कैंटर विद्युत खंभे से टकराया, क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव मोर्चा के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कैंटर बेकाबू होकर विद्युत खंभे से टकरा गया। इस हादसे में क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना व कस्बा सकीट के मोहल्ला काजी निवासी पंकज कुमार (22) की कैंटर के हादसे में मौत हुई है। चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ले का ही पेशकार सिंह कैंटर पर चालक है। उसके साथ पांच माह से पंकज कार्य कर रहा था। मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे कैंटर में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते बेकाबू होकर विद्युत खंभे से टकरा गया।
भतीजा उछल कर खंभे के नीचे दब गया। कैंटर उसके ऊपर आ गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर रात में कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में शव को बाहर निकाला। हादसे में चालक भी घायल हुआ है। लेकिन वह कहां है इसका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

वहीं थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव नगला बालजीतपुर निवासी नसीर शाह (75) गांव लालपुर के पास 22 जनवरी को साइकिल से जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गए थे। इनको अलीगढ़ रेफर किया गया। स्वास्थ्य लाभ मिलने पर दो दिन पहले परिजन घर ले आए। मंगलवार को तबीयत अचानक खराब होने पर पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें