फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पेड़ कटान करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। बेखबर वन विभाग खबर लगने के बाद नींद से जागा। विभागीय अधिकारी नहर की पटरी का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे। कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के साथ पहुंचे रेंजर वेद प्रकाश ने नहर की पटरी का निरीक्षण किया। जहां उन्हें कई जगह पेड़ों का अवैध कटान मिला। इसको लेकर रेंजर ने अधीनस्थ कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। कटान के दोषी लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई विभाग से नहर की हद की जानकारी की जा रही है। जानकारी मिलते ही दोषियों को चिह्नित कर मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा। वहीं विभाग की ओर से नहर की पटरी पर आम के पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें