गर्मी शुरू होते ही जनता के लिए तो पानी की मांग बढ़ गई है तो वहीं शहर में
किल्लत हो गई है। एक तो बिजली, जगह-जगह सूखे और खराब पड़े हैंडपंप जनता के
लिए मुसीबत बन गए हैं तो दूसरी ओर विभाग की लापरवाही पानी की समस्या को
बढ़ा रही है। पालिका में तैनात ऑपरेटर समय पर ड्यूटी पर आ रहे हैं और न
ट्यूबवेल चला रहे हैं, जिससे नालों पानी नहीं पहुंच रहा है। लोग परेशान
हैं। कुछ इलाकों में लोगों ने तो कनेक्शन भी कटवा दिए हैं। वहीं चेकिंग के
दौरान आवास विकास कालोनी पर लगे ट्यूबवेल पर तैनात ऑपरेटर के अनुपस्थित
मिलने और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उसे निलंबित कर दिया है। अब
पालिका अधिकारी सुबह के साथ रात में भी चेकिंग करेंगे।
एक तो लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नहीं मिल रहा। ऊपर से
पालिका कर्मियों की लापरवाही लोगों के सामने पानी की किल्लत बढ़ा रही है।
शहर के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां प्रेशर के साथ पानी नहीं पहुंच रहा। सुबह
पांच बजे से ही लोग हाथों में बाल्टियां लेकर नलों के पास जमे नजर आते हैं।
वहीं कुछ इलाकों में पानी न आने की वजह से सबमर्सिबल लगवाकर पालिका का
कनेक्शन तक कटवा दिया है।
होली मोहल्ला निवासी इश्शन खां, कुमारी मणि आदि
ने बताया कि पालिका का पानी न आने की वजह से उन्होंने कनेक्शन तक कटवा दिया
है। इसके अलावा अंबेडकर नगर, शांति नगर के कुछ इलाके के अलावा अन्य
स्थानाें पर भी यही समस्या है।
दूसरी ओर, सोमवार को मिल रही शिकायत पर
पालिका के जलकल प्रभारी सोबरन सिंह ने आवास विकास कालोनी स्थित ट्यूबवेल का
निरीक्षण किया तो वहां तैनात ऑपरेटर अखिलेश कुमार अनुपस्थित मिला, वहीं
अलीगंज रोड स्थित नलकूप पर टू फ्रेस बिजली आने पर आ रही दिक्कत को देखते
हुए उससे कई दिन से इसकी सूचना विद्युत विभाग को देते हुए इसे सही कराने को
कहा, लेकिन इस कार्य में भी लापरवाही बरती। जलकल प्रभारी द्वारा साैंपी गई
रिपोर्ट पर गंभीर हुए नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने ऑपरेटर अखिलेश को
निलंबित करते हुए वहां दूसरे कर्मी रामेश्वर सिंह की तैनाती कर दी है।
कई मोहल्ले हो रहे थे प्रभावित
आवास
विकास कालोनी पर लगे ट्यूबवेल से होली मोहल्ला, किदवई नगर, रेवाड़ी
मोहल्ला आदि इलाके जुड़े हैं, लेकिन ऑपरेटर की लापरवाही से लोगों को पानी
नहीं मिल पा रहा है। वहीं शहर में पालिका के छोटे-बड़े 20 ट्यूबवेल कार्य
कर रहे हैं, जिससे पानी की सप्लाई हो रही है।
कांशीराम कालोनी में लगा ट्यूबवेल खराब
जीटी
रोड पर बीपीएस स्कूल के पास बनी कांशीराम आवासीय कालोनी में लगा पालिका का
ट्यूबवेल खराब हो जाने से कालोनी के लोग पानी को तरस गए हैं। जलकल प्रभारी
सोबरन सिंह ने बताया कि मौके पर कर्मचारी भेज दिए हैं। मोटर फुंकी है या
फिर अन्य कोई दिक्कत आई है उसे देख रहे हैं। एक-दो दिन में इसे ठीक कर चालू
कर दिया जाएगा।
कार्य के प्रति लापरवाही बरतन और ड्यूटी से
अनुपस्थित रहने पर ऑपरेटर को निलंबित किया है। अब अधिकारी खुद दिन-रात को
चेकिंग करेंगे। यदि कोई कर्मचारी अनुपस्थित मिलता है तो निलंबन की कार्रवाई
की जाएगी।
- राकेश गांधी, नगरपालिका अध्यक्ष