फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश से पहले नालों की सफाई में जुटी पालिका, जलभराव रोकने की तैयारी तेज

Wed, 17 Jun 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
आगरा रोड पर नाले की सफाई कराते ईओ निहाल सिंह। स्रोत पालिका
विज्ञापन
एटा। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने शहर के नालों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। पालिका प्रशासन की ओर से आगरा रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में नालों से गाद और कचरा निकलवाकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रमुख नालों और जल निकासी मार्गों की नियमित सफाई कराई जा रही है, जिससे वर्षा का पानी बिना किसी बाधा के निकल सके। कहा कि मानसून शुरू होने से पहले शहर के सभी नालों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित की जाएगी। पालिका की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और जहां भी आवश्यकता है वहां सफाई कार्य कराया जा रहा है। पालिका प्रशासन का लक्ष्य है कि बारिश के दौरान शहरवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें