जिले में गुरुवार को ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई गई। सुबह 8:30 बजे मुसाफिरखाना ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन और चैन के लिए दुआ की। नमाज के बाद ईदगाह पहुंचे सभी धर्म के लोगोें, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज अदा कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
मुसाफिर खाना ईदगाह और नलगा पोता में सुबह से ही लोग ईद की नमाज के लिए पहुंचने लगे थे। मुसाफिरखाना ईदगाह पर करीब आठ हजार लोगों को कारी इदरीश अली ने सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा कराई। वहीं नगला पोता और पिुलआ ईदगाह में काजी वदूद मियां और मौलाना अबुल कलाम ने सैकड़ों लोगों को ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद ईदगाह पहुंचे सर्वधर्म के लोगाें ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। सपा विधायक आशीष यादव उर्फ आशू, पालिका चेयरमैन राकेश गांधी, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चोब सिंह बघेल, बसपा प्रत्याशी गजेंद्र उर्फ बबलू, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारियों ने शिविर लगाए। मंजीत यादव, अशरफ हुसैन, देवेंद्र्र सिंह चौधरी, भूपेंद प्रजापत्रि, मोंटू जैन, जहीर अहमद, अखिलेश दिनकर, नूर मोहम्मद, सुधीर चौहान, बलदेव राठौर, प्रमोद गुप्ता, धरमवीर गहलौत, दिनेश यादव, एकेश लोधी, भाजपा नेता विपिन वर्मा डेविड, भूपेंद्र चौहान, दिनेश वार्ष्णेय, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव मौजूद रहे। ईद नमाज की तकरीर में कारी इदरीश अली ने सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि किसी भी धर्म का अच्छा व्यक्ति हमारा भाई हो सकता है।
--------------------
तीन घंटे ठप रहा हाईवे पर यातायात
नमाज के कारण गुरुवार सुबह सात बजे से हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। इसके चलते लगातार तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्रशासन ने अलीगंज रोड तिराहा और कासगंज रोड पर यातायात रोक दिया था। इसके अलावा पिलुआ में ईद की नमाज के कारण वाहनों को कस्बे के दोनों ओर रोक दिया गया। ईद की नमाज के दौरान बस अड्डा से लेकर बाबगंज बाजार तक नमाजी हाईवे पर ईद की नमाज पढ़ते दिखाई दिए।
गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
अलीगंज। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पर नमाज के लिए पहुंचने लगे। 8:15 बजे पर हाफिज इमरान मुस्तफा ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। सपा विधायक रामेश्वरसिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव एवं ब्लाक प्रमुख रामनाथ यादव, ओमपालसिंह यादव, सुभाष शाक्य, युवा सपा नेता विक्रांत यादव ने ईदगाह पहुंच कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
----------------
अमन की दुआ मांगी
अवागढ़। किला बाईपास रोड स्थित ईदगाह पर प्रात: 9:45 बजे आलिम मौलाना रअी उल्लाह साहब ने हजारों मुस्लिम भाईयों को ईद की नमाज अदा कराते हुए देश की तरक्की और अमन की दुआ मांगी। एसडीएम रामदास, बीडीओ उमारानी कुलश्रेष्ठ, वीरेन्द्रपाल सिंह, महाराज सिंह, गौरव ठाकुर, चमन आढ़ती, अवरार अहमद, समीर खान, रहमत शेर समेत कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ईदगाह में ईद की बधाई देने पहुंचे।
मारहरा। ईद उल फितर की नमाज आठ बजे जामा मस्जिद में हाफिज कारी मुशीर, दरगाह शरीफ में 8:30 बजे सैयद अमान मियां कादरी, ईदगाह पर नौ बजे हाफिज शहबुददीन ने अदा कराते हुए देश में एकता, भाईचारा, अमन का संदेश दिया। नमाज के बाद ईद की बधाई वालों में सपा विधायक अमित गौरव यादव, बसपा प्रत्याशी रंजीत यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगगूमल प्रभाकर, पूर्व चेयरमैन परवेज जुबैरी, गुड्डू दादा, नबाब मियां, बबलू चौधरी शशांक यादव के अलावा तहसीलदार सदर राजीव राज, भूमि संरक्षण अधिकारी, सीओ मौजूद रहे।
जैथरा। सुबह 9:30 बजे अलीगंज रोड मस्जिद में मोहम्मद तौफीक अहमद ने ईद की नमाज अदा कराते हुए देश में अमन चैन कायम रहने की दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के गौटिया में मोहम्मद जैनुल आमिद, नगला अमरसिंह में मोहम्मद नजीर अहमद, फगनौल में मोहम्मद साबिर ,धुमरी में मोहम्मद हाफिज, परौली सुहागपुर में मोहम्मद राशिद, मेंदू पुरा में मोहम्मद मान खां, गढ़ी रोशन धरौली में मोहम्मद तसलीम, बधां में मोहम्मद हंस मुददीन ने ईद की नवाज अदा कराते हुए लोगों को कौमी एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
निधौलीकलां। ईद की नमाज ईदगाह के अलावा मस्जिदों में मौलाना मंसूर आलम असर्फी और मौलाना अयाज अहमद ने अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। आरबी ग्रुप के प्रबंधक डा. जाकिर हुसैन ने प्रतिष्ठान पर ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। डा. जावेद अनवर वारसी, रिजवान, परवेज, रेहान फारुकी, आरिफ वारसी समेत अनेक लोग मौजूद रहे। इसके अलावा कई राजनीतिक पार्टियाें के प्रतिनिधि भी ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे।
-----------------