फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी को छोड़ने के नाम पर धमकी देने वाले की आर्थिक स्थिति दयनीय

विज्ञापन
गांव मुखरना स्थित धमकी देने के आरोपी का घर- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मुख्तार अंसारी को जेल से छोड़ने और मुख्यमंत्री को कुर्सी से गिराने की डायल-112 पर धमकी देने वाले ट्रक चालक की माली हालत काफी ठीक नहीं है। वह शराब पीने का आदी है। उसके खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराया था और शुक्रवार देर शाम उसे कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव मुखरना निवासी ट्रक चालक अमरपाल पुत्र भूरे सिंह शराब पीने का आदी है। उसका अक्सर परिजनों से झगड़ा होता रहता है। गांव में अमरपाल की मां गुड्डो देवी से बातचीत के दौरान यह सामने आया कि वह इसी सप्ताह शराब के नशे में पिता से झगड़ कर ट्रक पर चला गया। उस पर एक बेटा भी है। अमरपाल पत्नी से भी झगड़ा करता है। गांव में दो कमरों का पुराना मकान है, उस पर छप्पर पड़ा हुआ है। गुड्डो देवी को जब पुत्र की गिरफ्तारी की खबर मिली तो फूट-फूट कर रोने लगी। मां का कहना है कि बेटा नशे की हालत में उल्टा-सीधा फोन पर कहता रहता है।
ग्राम प्रधान बंटी यादव ने बताया है कि अमरपाल शराब पीने का आदी है, परिवार बेहद गरीब है और गांव में उसकी एक बीघा जमीन है। उसका किसी बड़े गैंग से जुड़े होने की कोई संभावना प्रतीत नहीं होती हैं। थाना हजरतगंज लखनऊ प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया है कि अमरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ और पड़ताल में मुख्तार अंसारी से जुड़े होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं, शराब के नशे में ही धमकी देना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें