फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सरकारी गेहूं में निकली मिट्टी, कार्डधारकों ने किया हंगामा

Sun, 14 Jan 2024 12:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। सरकारी राशन की दुकानों पर कार्डधारकों को शनिवार को कस्बा में राशन वितरित किया गया। कार्डधारक राशन लेने दुकानों पर पहुंचे। इस दौरान गेहूं में काफी मिट्टी मिली। इस पर उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामा होने पर कोटेदारों ने दुकान को बंद कर दिया।
विज्ञापन


कस्बा निवासी राजपाल, भगवान सिंह, गोपी चंद्र, मोहम्मद बकील, दौलतराम आदि ने बताया कस्बा में पीपल टोटा व कायस्थान में सरकारी राशन की दुकानें हैं। शनिवार को दोनों दुकानों पर राशन का वितरण किया जा रहा था। दोनों दुकानों के कार्डधारकों ने बताया कि गेहूं में मिट्टी अधिक थी। यहां तक कि चंबल भी मिली हुई थी। दस किलो राशन में डेढ़ किलो तक मिट्टी व बजरी थी। इस पर कार्डधारकों ने राशन लेने से इंकार दिया और हंगामा करने लगे।
कार्ड धारकों का कहना था कि गेहूं खाने योग्य ही नहीं है। हंगामा बढ़ता देख दोनों डीलर दुकानों को बंद कर चले गए। मामले में एआरओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि कि सूचना मिली थी कि राशन वितरण हो रहा है। गेहूं में बालू बताई जा रही थी। डीलरों से राशन वितरण बंद करा दिया है। राशन को बदला जाएगा, इसके बाद वितरण कराया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है और न ही कहीं से ऐसी कोई सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें