फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर मिली एमआर की लाश, किराये पर कमरा लेकर रह रहा था

Thu, 08 Aug 2024 02:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा में एमआर की लाश तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर पड़ी मिली। वह किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। 
विज्ञापन
सीढ़ियों पर मिली एमआर की लाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार की सुबह तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर एमआर का शव पड़ा मिला। खबर फैली तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। परिजन को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले की है। यहां उदय सिंह किराये पर कमरा लेकर करीब एक वर्ष से रह रहा था। वह एफडीसी कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत था। उदय मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव बाजीगढ़ी का रहने वाला था। 

वह श्यामवीर सिंह के मकान के दूसरी मंजिल में कमरा लेकर अकेले रहता था। श्यामवीर की पत्नी लता सोलंकी सुबह पूजा करने के बाद छत पर जल चढ़ाने जा रही थी। उन्होंने देखा सीढ़ियों पर उदय का शव पड़ा है।  इससे उनकी चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लता ने बताया कि उदय बुधवार की देर शाम भी करीब 8:30 बजे काम से वापस आया। वह कमरे में चला गया। वैसे प्रतिदिन आने के बाद आवाज लगाकर मुख्य दरवाजे पर ताला लगाने को बोलता था। लेकिन, कल उसने कोई आवाज नहीं लगाई। सीधा अपने कमरे में चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें