फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। आसपुर-सकीट मार्ग पर बाबली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मलावन थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर निवासी लायक सिंह उर्फ लेखपाल (45) बुधवार को आसपुर की तरफ से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बाबली गांव के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
परिजन ने बताया कि लायक सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि बाबली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार लायक सिंह की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें