फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Sun, 07 Jun 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। थाना क्षेत्र में नयाबांस बंबा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन

शनिवार शाम लगभग 7 बजे मोहल्ला काजी निवासी बाबू शान मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। नयाबांस गांव के बंबे के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायल बाबू शान को मे़डिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविवार सुबह परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है। मिरहची थानाध्यक्ष नीतू वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।



ऑटो में वाहन ने मारी टक्कर, तीन यात्री घायल

एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के तहत सुन्ना नहर के पास हाईवे पर वाहन ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। इसमें सवार तीन यात्री घायल हो गए।
घायल अजीत (25) ने बताया कि वह रोजाना की तरह काम पर जा रहा था। सुन्ना नहर के पास पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार नैतिक (14) और ताहिरा (25) भी घायल हो गए। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें