फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले में 44.24 लाख से अधिक पौधों का होगा रोपण

Wed, 08 Jul 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में आगामी 12 जुलाई को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पौधरोपण का एक बड़ा महाउत्सव आयोजित होने जा रहा है, जिसके तहत शासन द्वारा जिले को 44.24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। बुधवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी संबंधित विभागों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि इस राष्ट्रीय महत्व के महाअभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम संतोष कुमार शर्मा ने इस अभियान को महज एक सरकारी औपचारिकता के बजाय एक सामाजिक उत्सव और जनांदोलन बनाने पर जोर दिया है, जिसके लिए जिला प्रशासन ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को इससे सीधे जोड़ रहा है। नई व्यवस्था के तहत किसान सम्मान निधि के प्रत्येक लाभार्थी को कम से कम एक पेड़ लगाना अनिवार्य होगा, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों को अपने आवास परिसर या आसपास मुख्य रूप से सहजन का पौधा लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा, सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के अमृत सरोवरों पर पौधरोपण कराने और मिट्टी की अनुकूलता के आधार पर ही पौधों का चयन कर उन्हें रोपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें